हरदोई: सरेआम दबंगों की गुंडई का वीडियो वायरल, धर्मशाला रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर संचालक व उसके भाई के साथ की मारपीट
Hardoi, Hardoi | Mar 11, 2024 शहर में दबंगों की गुंडई देखने को मिली है। यहां धर्मशाला रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर दबंगों ने संचालक व उसके भाई के साथ मारपीट की है। इस घटना में एक एलईडी टूट गया। जिससे दुकान मालिक का करीब एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।