सलोन: रोहनिया पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में दो दिवसीय शिविर का आयोजन, अध्यापक और अध्यापिकाएं रहे मौजूद
11:3:2026 को 10:00 सुबह सलोन विकासखंड के रोहनिया पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में दो दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान मीना मंच की ट्रेनर सविता सिंह द्वारा अध्यापक एवं अध्यापकों को छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के तौर तरीके व मानसिक विकास, सोशल एक्टिविटी को प्रोत्साहित करने के तरीके महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया।