गोड्डा: बस स्टैंड में मिली लाश, ठंड से मौत की आशंका, पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भिजवाया
Godda, Godda | Jan 10, 2026 शनिवार की दोपहर नगर थाना को सूचना मिली कि बस स्टैंड में एक व्यक्ति की लाश है। पुलिस घटनास्थल पहुँची लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। लोगों ने कहा कि बस स्टैंड में घूमते नजर आता था। वो मानसिक रूप से कमजोर लगता था। निवर्तमान वार्ड पार्षद ने कहा कि ठंड के कारण ही मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भिजवाया गया।