वाराणसी के बड़ागांव में नेशनल हाईवे 31 पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जमालपुर स्थित इंडियन गैस बॉटलिंग प्लांट के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।