दनियावां पुलिस ने दनाडा गांव से 19 वर्षों से फरार दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी दनाडा गांव निवासी कारू मांझी व अमरुद गोप है। दोनों पर वर्ष 2007 में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से ही दोनों फरार चल रहा था। दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। दोनों आरोपी को कल जेल भेजा जाएगा।