बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराधीयों,वारंटीयों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आदिल पुत्र जमशेद गोकलपुरी कस्बा शाहपुर का निवासी है। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेजा है।