रामपुर: शहीदे-ए आज़म स्टेडियम से एथलीट कोच फहीम को हटाने की मांग, हिंदू संगठनों ने लगाए धर्मपरिवर्तन समेत अन्य गंभीर आरोप
Rampur, Rampur | Nov 18, 2025 शहीद -ए आज़म स्टेडियम में तैनात एथलीट कोच मोहम्मद फहीम को हिंदू संगठनों ने हटाने की मांग जिला अधिकारी से की है। हिंदू संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पहुंचे जहां पर उन्होंने डीएम से मांग की मोहम्मद फहीम को हटाएं धर्मपरिवर्तन जैसे गंभीर आरोप है। डीएम ने जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है, इस मामले पर एथलीट कोच फहीम ने कहा आरोप निराधार है।