रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने खनिज विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,गैरहाजिर मिले कई कर्मचारियों का वेतन रोका
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने गुरुवार सुबह खनिज विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। इस दौरान खान निरीक्षक, सर्वेक्षक, खनिज लिपिक,और लेखाकार अनुपस्थित पाये गये। इस पर अनुपस्थित कर्मचारीयों के वेतन भुगतान पर डीएम ने रोेक लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी करने को कहा,डीएम बी0एन0 सिंह ने आज पूर्वान्ह 11ः15 बजे कार्यालय पहुंचे थे।