पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया नगर निगम संवाद कक्ष में पुराने आयुक्त को दी गई विदाई व नये आयुक्त का किया गया स्वागत
पूर्णिया नगर निगम संवाद कक्ष में पुराने आयुक्त को विदाई दी गई और नये आयुक्त का स्वागत किया गया। पूर्णिया नगर निगम आयुक्त आरिफ अहसन के तबादले और नवनियुक्त नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के पद भार ग्रहण के अवसर पर नगर निगम संवाद कक्ष में महापौर, उप महापौर सहित सभी वार्ड पार्षद के द्वारा नगर आयुक्त आरिफ अहसन को अंग वस्त्र गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह देकर कर विदा किया गया। वहीं दूसरी तरफ नए नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह को अंग वस्त्र गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।