पूर्णिया पूर्व: नगर निगम वार्ड संख्या दो में 28 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर उपमहापौर ने की
नगर निधि योजना मद से वार्ड संख्या दो में स्व० त्रिभुवन सिंह के घर से उत्तम राय के घर तक 28 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विभा कुमारी उपमहापौर पलालवी गुप्ता ने फिता काटकर की। मौके पर मुख्य रूप से, जदयू महानगर अध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो, वार्ड पार्षद राजीव रंजन सहाय उर्फ बबलू सहाय, प्रदीप जायसवाल, विवेका यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।