स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर आज 12 जनवरी 10 बजे गुरुवार को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 300 से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लिया। जिले के 800 से अधिक सरकारी स्कूलों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, नागरिकों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।