मंगलवार को करीब 1 बजे सर्पमित्र अभय से मिली जानकारी के मुताबिक बोरतलाई मे स्थित एक घर में सांप दिखाई देने की सूचना घर मालिक के द्वारा फोन करके दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने देखा कि घर के आंगन मे रखी बोरियो के नीचे करीब4 फीट लंबा एशिया का सबसे जहरीला सांप रसेल वाइपर बैठा हुआ था घर मे सांप दिखाई देने से घर मे रहने वाले लोगो मे हड़कप मच गया।