नाला: नाला प्रखंड क्षेत्र में गोवर्धन पूजा पर गौ माता की पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की गई
Nala, Jamtara | Oct 22, 2025 नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में बुधवार देर शाम करीब 7 बजे नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गृहस्थ घरों में विधि-विधान पूर्वक पारंपरिक रूप से गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं के द्वारा गोवर्धन जी की अल्पना बनाकर पूजा की गई,तत्पश्चात गौ माता के चरण पखार कर सिंग में तेल, सिंदूर तथा शरीर में रंग का छाप देकर पूजा की गई