अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार की सुबह 10 बजे धनबाद समाहरणालय से स्कुटी रैली निकाली गयी। समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली समाहरणालय से निकल कर रंधीर वर्मा चौक तक की गयी। जहां पर महिलाओं के सम्मान और महिला शसक्तीकरण का संदेश दिया गया।