कोल: खैर रोड़ पर अग्निशमन अधिकारी ने आग लगाकर फायर मॉक ड्रिल एवं इवेक्यूशन ड्रिल का आयोजन किया
Koil, Aligarh | Apr 16, 2025 अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बुधवार की दोपहर 3 बजे को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अलीगढ़ ए0के0 सिंह के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी बन्नादेवी संजीव कुमार सिंह द्वारा इण्डेन बॉटलिंग प्लांट करसुआ खैर रोड़, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल जी0टी0 रोड़ एवं होटल रमाडा जी0टी0 रोड अलीगढ में कृत्रिम रूप से आग लगाकर फायर मॉक ड्रिल एवं इवैक्युशन ड्रिल का आयोजन किया गया।