बक्सर: केदारनाथ सिंह महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर 5 के छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यशाला का शुभारंभ
Buxar, Buxar | Oct 10, 2025 बक्सर के केदारनाथ सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. यह कार्यशाला 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 120 घंटे की उपस्थिति अनिवार्य है. केदारनाथ सिंह महाविद्यालय और एमवी कॉलेज बक्सर के बीच इंटर्नशिप को लेकर आपसी समझौता हुआ है।