शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना ने गंभीर लापरवाही का मामला सामने आने पर कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण में पाया गया कि कई बार प्रसूति महिलाएं व उनके परिजन बिना किसी पूर्व सूचना के ही ट्रॉमा सेंटर छोड़कर चले जाते हैं। कलेक्टर ने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदारी दी हैं।