धनतेरस के मौके पर नागौर शहर के बाजार में दिनभर भीड़ रही। नागौर शहर के गांधी चौक सहित बाजारों में शनिवार शाम 6:00 बजे तक लोग खरीदारी करते नजर आए। धनतेरस का शुभ अवसर होने के चलते लोगों ने अलग-अलग दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। दीपावली के चलते दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर सजावट की है।