अरवल: अहमदाबाद से लौटते समय ट्रेन से गिरने से हसनपुर चौकी निवासी व्यक्ति की हुई मौत, गांव पहुंचा शव
Arwal, Arwal | Jul 29, 2025 अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में काम कर रहे हसनपुर चौकी निवासी सूरजमल पासवान के पुत्र अभय कुमार की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। अभय फैक्ट्री से काम खत्म कर लौट रहा था, तभी रास्ते में ट्रेन से गिर गया और कटकर उसकी मौत हो गई। जैसे ही डेड बॉडी गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।