कन्नौज: सलेमपुर तारा बांगर गांव में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद गोली मारकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
कन्नौज में अवैध तमंचे से युवक ने खुदकुशी कर ली। ससुराल पक्ष के रिश्तेदार के यहां मौजूद पत्नी लेकर लेने को युवक आया था। पति और पत्नी के बीच लगभग 1 माह पूर्व से विवाद चल रहा था। कन्नौज के सलेमपुर तारा बांगर का मामला है। घटना स्थल पर सीओ सदर कमलेश कुमार और कोतवाली पुलिस पहुंची थी।