मेरठ: विधानसभा में सपा का हंगामा, विधानसभा अध्यक्ष को आया गुस्सा, सतीश महाना ने कहा- अतुल प्रधान को बाहर फेंको
Meerut, Meerut | Dec 18, 2024 यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सड़क से लेकर सदन तक हंगामा होता रहा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक अतुल प्रधान को उठाकर बाहर फेंकने के लिए कह दिया। उन्होंने कहा कि आपकी विधायकी खत्म करवा दूंगा। मार्शल विधायक को उठाकर बाहर ले गए।