जावरा ग्राम के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अलवर डिपो की बस के चालक राजपाल जाट और कंडक्टर संदीप गुर्जर ने तुरंत बस रोकी और मानवीयता दिखाते हुए घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सोमवार रात 8 बजे बताया कि दोनों को ऑब्ज़र्वेशन वार्ड में रखा गया है। इस दौरान अस्पताल में घायलों के परिजनों न