रामपुर: बुद्धवार को MP-MLA कोर्ट से 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में आजम खान को बरी किया गया
Rampur, Rampur | Aug 28, 2024 समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद आजम खान को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रामपुर की MP-MLA कोर्ट से राहत मिली है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लघन मामले में आजम खान को बरी कर दिया है। सीतापुर जेल में बंद आजम खान की पेशी वीसी के माध्यम से हुई।