रविवार को अंबाला शहर से देहरादून पहुंचे एक युवक ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया पीड़ित का आरोप है कि पानी की मिलावट वाले पेट्रोल ने उनकी गाड़ी का पूरा इंजन जाम कर दिया, जिससे वह बुरी तरह परेशान हैं। पीड़ित का कहना है कि देहरादून प्रवेश करते ही उन्होंने पेट्रोल भरवाया था, लेकिन कुछ ही दूरी पर ही गाड़ी बंद पड़ गई।