विजयराघवगढ़ के घुनौर गाँव मे एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। खूंखार तेंदुआ गाँव के 10 वर्षीय बालक राज पिता देशराज कोल को उठा कर जंगल ले गया। बालक का शव जंगल में मिला है। घटना आज मंगलवार दोपहर 12 बजे घटित हुई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने इस घटना की जानकारी दी है। तेंदुए द्वारा बालक पर हमला करने से पहले गाय का शिकार किया था।