जयसिंहपुर: देनवा गांव में सोशल ऑडिट टीम के दौरान जल जीवन मिशन की खुली पोल, बैठक में की गई चर्चा
देनवा गांव में जल जीवन मिशन, हर घर जल ,,के अंतर्गत मंगलवार को दिन में 11:00 बजे एक सोशल ऑडिट का कार्यक्रम संपन्न किया गया ,जिसमें बैठक के द्वारा आदित्य चतुर्वेदी ने ग्राम सभा में किए गए कार्यों पर मिली कमियों को सीधा बैठक में चर्चा की, उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ ऐसे घर अभी भी है जिनके पास टोटी तक नहीं लग पाई है, तो हर घर तक जल,कैसे पहुंचेगा