लखनादौन विकासखंड के लखनादौन नरसिंहपुर बाईपास में बनाई गई सर्विस रोड का भगवान ही मालिक है। यह सर्विस रोड अंडर ब्रिज के लिए बनाई गई है। किंतु नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कोई भी दिशा सूचक नहीं होने की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।