पलासी प्रखंड के हसनपुर स्थित एसपी एचपी गैस एजेंसी पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जब कई दिनों बाद गैस गाड़ी एजेंसी पर पहुंची। गैस की आपूर्ति बंद रहने से परेशान उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसी के बाहर जमा होने लगे। जैसे ही गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी गोदाम पहुंची, बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए। बढ़ती भीड़ के कारण उपभोक्ताओं को लंबी