दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा गांव में पंचायत के मुखिया अंगद यादव के द्वारा शुक्रवार की शाम 5 बजे तालाब में छठ घाट का निर्माण कराया गया। जिसे लेकर पंचायत के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि 30 वर्षों से यह तालाब जर्जर स्थिति में था किसी का इस पर ध्यान नहीं था लेकिन वर्तमान मुखिया के द्वारा तालाब की साफ सफाई ऑ कर छठ घाट बनाया गया ।