मोतिहारी: शहर के गांधी मैदान में तीसरे दिन भी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,विजेता व उप विजेता हुए पुरस्कृत
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एंव जिला प्रशासन पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता 2024-25 के तीसरे दिन खेल कार्यक्रम आयोजित हुआ।वही विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी अमरेश कुमार एवं संबंधित खेल संघ के सचिव तथा तकनीकी पदाधिकारी के द्वारा मेडल ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।