मलाही थाना क्षेत्र के मलाही डीह गांव में उधार पैसा मांगने को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें ममारखा गांव के पीडित नारायण तिवारी ने थाने में आवेदन देकर मलाही डीह गांव के बिंदेश्वरी महतो की पत्नी शांति देवी व वर्मा महतो को आरोपित किया है।