मोतिहारी: मोतिहारी के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के 27 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
मोतिहारी के प्रेक्षागृह मे शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के 27 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन सभी शिक्षकों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक गतिविधि एवं उत्कृष्ट विद्यालय संचालक को लेकर सम्मानित किया गया है। जिसमें अरेराज प्रखंड क्षेत्र के भेलानारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन मोहन शास्त्री भी शामिल है।