भिवानी: कृष्णा कॉलोनी स्थित डा. विद्या सागर चैरिटेबल अस्पताल में हड्डी रोग जांच शिविर का किया गया आयोजन
जिसमें 47 मरीजों की मशीन द्वारा हड्डियों की संपूर्ण जांच व फिब्रो स्कैन विधि द्वारा की गई। शिविर में कल्याणी अस्पताल गुरूग्राम से डा. विक्रांत खन्ना ने अपनी सेवाएं दी। इस बार के शिविर की विशेष बात यह रही कि शिविर में अस्पताल के स्टाफ सदस्य मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे तथा उन्होंने ही रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया।