रानी: रानी में मुस्लिम इंतजामिया संस्था के नए पदाधिकारियों का स्वागत, चुनाव बाद दुकानदारों ने किया सम्मान और समस्याओं को बताया
Rani, Pali | May 29, 2025 रानी प्रताप बाजार मुसाफिर खाना मे गुरुवार शाम 5 बजे के दुकानदारों ने मुस्लिम इंतजामिया संस्था रानी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। दुकानदारों ने माला और साफा पहनाकर सभी का सम्मान किया। नव निर्वाचित सदर बाबूखान सिलावट, नायब सदर प्रथम अजीज खान मकरानी और द्वितीय सदर महबूब खान मकरानी का स्वागत किया गया।