रानी: रानी गांव में माली समाज की बैठक आयोजित, समाज को मजबूत बनाने और भवन निर्माण की योजना पर हुई चर्चा
Rani, Pali | May 28, 2025 रानी गांव में बुधवार शाम 5 बजे माली समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। समाज के प्रतिनिधि प्रदीप माली ने बताया कि बैठक में तीन प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पहला, समाज के सभी सदस्यों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाना। दूसरा, रानी गांव में माली समाज के लिए भवन निर्माण की योजना।