विदिशा नगर: अहमदपुर चौराहे पर पुलिसकर्मी और युवक के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एएसआई संजय सिंह और विक्रम अहिरवार के बीच दिनदहाड़े विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।बुधवार सुबह 10 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।