नागौर: नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने 35 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में कुचामन से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Jun 22, 2024 नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने 35 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में कुचामन कस्बे से एक आरोपी अमित को गिरफ्तार किया है। नागौर कोतवाल ने बताया कि आरोपी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अलग-अलग खातों में कुल 3500000 रुपए की ठगी कर ली। जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को कुचामन से गिरफ्तार किया है।