धार: तिरला समिति के किसान आमखेड़ा सोसाइटी में 7 दिन से कर रहे गेहूं बेचने के लिए इंतजार, हम्माल नहीं होने से हो रहे परेशान
धार के तिरला समिति के किसान 7 दिन से आमखेड़ा सोसाइटी में गेहूं बेचने के लिए खड़े हैं। लगभग 100 ट्रैक्टर लेकर किसान इंतजार कर रहे हैं लेकिन हम्माल नहीं होने से किसानों का माल नहीं तुल पा रहा है। किसानों के द्वारा पिछले 7 दिनों से अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है ।