भगवानपुरा स्थित महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला का हुआ आयोजन। शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता सेंधवा शासकीय महाविद्यालय के प्रो. महेश बाविस्कर विशेष अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. एच. डी. वैष्णव एवं संस्था के प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी उपस्थित रहे।