वन ग्राम सिरवेल में निकला पथ संचलन, जिला संघ चालक ने दिया बौद्धिक।आरएसएस द्वारा पथ संचलन निकाला गया। जिसमें मंडल के सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।संचलन ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला जगह जगह संचलन का ग्रामवासियों द्वारा स्वागत भी किया गया। जिला संघ चालक अजय जैन ने बौद्धिक देकर संघ के इतिहास एवम संघ के कार्यों के बारे में जानकारी दी।