बिजनौर: चांदपुर के श्याऊ में बीती देर रात कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ी
Bijnor, Bijnor | Oct 4, 2024 चांदपुर इलाके के गांव श्याऊ में बीती देव रात्रि करीब 1:00 बजे कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां बढ़ती मरीजों की संख्या को देख स्वास्थ्य विभाग के हाथ पाँव फूल गये। कुछ लोगों को प्राइवेट तो कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएमओ सहित जिलाधिकारी ने मरीजों का हाल-चाल जाना है।