इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले शिक्षकों ने साथियों की समस्याओं को लेकर DIOS कार्यालय पर दिया धरना
Etawah, Etawah | Sep 10, 2025 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के आहवान पर शिक्षकों की मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बुधवार को उग्र धरना दिया। सायं सवा 7 बजे डीआइओएस अतुल कुमार सिंह और बीएसए डा राजेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने शिक्षकों से बात की और समस्याओं के निराकरण का आश्वास दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणविजय, सुखराम रहे।