आजमगढ़ जनपद के अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा मंडलध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के देखरेख में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान मंडल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा रहे । वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता पर सार्थक रूप से गहन विचार विमर्श किया गया ।