हंडिया: हंडिया में पति की मिलीभगत से देवर और ननदोई ने महिला से किया दुष्कर्म, महिला ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
प्रयागराज के हंडिया तहसील में एक महिला ने आज मंगलवार 16 सितंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे पुलिस कमिश्नर को पत्र देकर अपने पति, देवर और ननदोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ देवर और ननदोई से जबरन दुष्कर्म कराता था।पीड़िता ने बताया कि जब वह इस कृत्य का विरोध करती थी, तो उसे धमकाया जाता था। उसे कहा जाता था कि अगर रहना है तो चुपचाप रहो।