समस्तीपुर: छतौना गांव में टीकाकरण के दौरान टीका लगने से 9 माह के बच्चे की हुई मौत, जमकर किया गया हंगामा व सूचना पर पहुंची पुलिस
मुफस्सिल थाना अंतर्गत छतौना पंचायत आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे की मौत के बाद हंगामा।मौके पर पहुंची पुलिस। मृतक की पहचान सोनू दास के पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को शुक्रवार की देर संध्या लगभग 7:00 बजे मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंपा। पुलिस सभी बिंदु पर जांच में जुटी।