समस्तीपुर: मोहनपुर में लोटा का पानी गिराने के विवाद को लेकर पिता-पुत्र को मारपीट कर किया गया घायल
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले चंदन पासवान ने बताया कि उनके पड़ोसी लोटा में पानी लेकर कहीं जा रहे थे। दूसरे लोगों ने पानी गिरा दिया। पड़ोसी आक्रोशित होकर उनके पुत्र रघुवीर पासवान के साथ मारपीट करने लगे। वे बचाने गए तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मारपीट की घटना शुक्रवार 1:00 बजे की बताई गई है।