छठ में व्रतियों व श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को सोमवार संध्या 5 बजे अर्घ्य दिया। प्रखंड के चर्चित हरिदासपुर व सुन्गारिश सूर्य मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ईश्वर की पूजा की। छठ पूजा समिति के सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद के साथ सदस्य अजय कुमार, भरत चंद्रवंशी, चंदेश्वर मांझी, सत्यवान चौधरी, कृष्णा साव आदि विधि व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे। पुलिस बल भी मौजूद रहे।