गढ़वा: सदन में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग उठाई, सरकार पर किया हमला
Garhwa, Garhwa | Aug 25, 2025 गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विधानसभा सत्र में सरकार को उसके वादे याद दिलाते हुए कई सोमवार की दोपहर करीब 2बजे अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने सूर्या हांसदा के कथित एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही रिम्स-टू के निर्माण और कब्जाई गई भूमि को रैयत के नाम पर मोटेशन करने का मामला भी जोरदार ढंग से रखा। इस दौरान सत्ता पक्ष ने विरोध किया ।