कुंडा: श्रद्धालुओं से मारपीट करने वाले मानगढ़ धाम के सामने राधे-राधे रेस्टारेंट संचालक के खिलाफ केस दर्ज, ढाबे को कराया गया बंद
मनगढ़ धाम दर्शन करने आए मिर्जापुर के दुर्गेश सिंह और उनके परिवार के लोगों को मनगढ़ के सामने राधे-राधे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों द्वारा मामूली विवाद के चलते मारा पीटा गया था । जिसके बाद पुलिस ने संचालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है और बुधवार देर शाम रेस्टोरेंट को भी पुलिस ने बंद करा दिया गया। इंस्पेक्टर कमलेश पाल ने बताया की विधिक कार्यवाही जारी है।