कुंडा: जेठवारा के पछुबा पुलिया के पास से पुलिस ने धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जेठवारा के पछुबा पुलिया के पास से पुलिस ने धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस ने गलत नम्बर प्लेट वाले ट्रैक्टर को भी बरामद किया है। आरोप है कि ग्राम बेलहा बाग थाना कुण्डा निवासिनी आवेदिका का ट्रैक्टर आरोपी ने किराये पर लेकर उसे गायब कर दिया था। मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया था।